Bajrang Baan with Lyrics (Hindi | English) | बजरंग बाण

Bajrang Baan with Lyrics in Hindi and English, Bajrang Baan PDF, How to recite Bajrang Baan? Benefits of Bajrang Baan, Importance, Video.

इस पोस्ट में बजरंग बाण, हिंदी लिरिक्स और अंग्रेज़ी लिरिक्स, पीडीऍफ़, बजरंग बाण का पाठ कैसे करें? बजरंग बाण का महत्व, बजरंग बाण पाठ से लाभ आदि के बारे में बताया गया है.

हनुमान जी की कृपा पाने और समस्त संकटों से रक्षा के लिए Hanuman Chalisa | हनुमान चालीसा का नियमित रूप से पाठ करें.

Bajrang Baan with Lyrics in Hindi

Bajrangbali Hanuman

|| श्री बजरंग बाण ||

|| दोहा ||

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, विनय करैं सनमान |

तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान ||

|| चौपाई ||

जय हनुमन्त सन्त हितकारी।
सुनि लीजै प्रभु अरज हमारी॥

जन के काज बिलम्ब न कीजै।
आतुर दौरि महा सुख दीजै॥

जैसे कूदि सिन्धु महि पारा।
सुरसा बदन पैठि बिस्तारा॥

आगे जाइ लंकिनी रोका।
मारेहु लात गई सुर लोका॥

जाय बिभीषण को सुख दीन्हा।
सीता निरखि परम पद लीन्हा॥

बाग उजारि सिन्धु महँ बोरा।
अति आतुर यम कातर तोरा॥

अक्षय कुमार को मारि संहारा।
लूम लपेटि लंक को जारा॥

लाह समान लंक जरि गई।
जय जय धुनि सुर पुर महँ भई॥

अब विलम्ब केहि कारण स्वामी।
कृपा करहुं उर अन्तर्यामी॥

जय जय लक्ष्मण प्राण के दाता।
आतुर होइ दु:ख करहुं निपाता॥

जय गिरिधर जय जय सुख सागर।
सुर समूह समरथ भटनागर॥

ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमन्त हठीले।
बैरिहिं मारू बज्र की कीले॥

गदा बज्र लै बैरिहिं मारो।
महाराज प्रभु दास उबारो॥

ॐकार हुँकार महाबीर धावो।
बज्र गदा हनु बिलम्ब न लावो॥

ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं हनुमन्त कपीसा।
ॐ हुँ हुँ हुँ हनु अरि उर सीसा॥

सत्य होउ हरि सपथ पायके।
रामदूत धरु मारु जायके॥

जय जय जय हनुमन्त अगाधा।
दु:ख पावत जन केहि अपराधा॥

पूजा जप तप नेम अचारा।
नहिं जानत हौं दास तुम्हारा॥

वन उपवन मग गिरि गृह माहीं।
तुमरे बल हम डरपत नाहीं॥

पाँय परौं कर जोरि मनावौं।
यह अवसर अब केहि गोहरावौं॥

जय अंजनि कुमार बलवंता।
शंकर सुवन वीर हनुमन्ता॥

बदन कराल काल कुल घालक।
राम सहाय सदा प्रतिपालक॥

भूत प्रेत पिशाच निशाचर।
अग्नि बैताल काल मारीमर॥

इन्हें मारु तोहिं शपथ राम की।
राखु नाथ मरजाद नाम की॥

जनकसुता हरि दास कहावो।
ताकी शपथ बिलम्ब न लावो॥

जय जय जय धुनि होत अकाशा।
सुमिरत होत दुसह दु:ख नाशा॥

चरण शरण कर जोरि मनावों।
यहि अवसर अब केहि गोहरावों॥

उठु उठु चलु तोहिं राम दुहाई।
पाँय परौं कर जोरि मनाई॥

ॐ चं चं चं चं चपल चलन्ता।
ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमन्ता॥

ॐ हं हं हाँक देत कपि चञ्चल।
ॐ सं सं सहम पराने खल दल॥

अपने जन को तुरत उबारो।
सुमिरत होय आनन्द हमारो॥

यहि बजरंग बाण जेहि मारो।
ताहि कहो फिर कौन उबारो॥

पाठ करै बजरंग बाण की।
हनुमत रक्षा करै प्राण की॥

यह बजरंग बाण जो जापै।
तेहि ते भूत प्रेत सब काँपे॥

धूप देय अरु जपै हमेशा।
ताके तन नहिं रहे कलेशा॥

|| दोहा ||

प्रेम प्रतीतिहिं कपि भजै, सदा धरै उर ध्यान।

तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करै हनुमान॥

|| इति श्री गोस्वामी तुलसीदास जी कृत श्रीहनुमत-बजरंग बाण समाप्त ||

इसे भी देखें – Hanuman Chalisa Hindi PDF हनुमान चालीसा हिंदी पीडीऍफ़ [ DOWNLOAD ]

Hanuman Chalisa in Bengali (Bangla) হনূমান চালিসা

विडियो

Bajrang Baan | बजरंग बाण यूट्यूब विडियो हमने निचे दे रखा है. आप इसे यहीं देख सकतें हैं.

Bajrang Baan

विडियो का श्रोत – यूट्यूब टी सीरीज

बजरंग बाण

विडियो श्रोत – यूट्यूब टी सीरीज

Mehandipur Balaji Ki Aarti मेहंदीपुर बालाजी की आरती

Bajrang Baan with Lyrics in English

Bajrangbali Hanuman

|| Bajrang Baan ||

|| Doha ||

Nischay prem pratiti te, Vinay kare sanman.

Tehi ke kaaraj sakal shubh, siddh kare Hanuman.

|| Chaupai ||

Jai Hanumant sant hitkari,
Suni lijae prabhu araj hamari.

Jan ke kaaj bilamb na kijae,
Aatur dauri maha sukh dijae.

Jaise kudi sindhu mahi para,
Sursa badan paithi bistara.

Aage jaayi lankini roka,
Maarehu laat gai sur loka.

Jaay bibhishan ko sukh dinha,
Sita nirakhi param pad linha.

Baag ujaari sindhu mahn bora,
Ati aatur yam kaatar tora.

Akshay kumar ko maari sanhara,
Loom lapeti lank ko jara.

Laah saman lank jari gai,
Jai Jai dhuni sur pur mahn bhai.

Ab wilamb kehi kaaran swaami,
Kripa karhun ur antaryaami.

Jai Jai Lakshman praan ke data,
Aatur hoi dukh karahun nipata.

Jai giridhar Jai Jai sukh saagar,
Sur samuh samrath bhatnaagar.

Om hanu hanu hanu hanumant hathile,
Bairihin maaru bajra ki kile.

Gada bajra lai bairihin maaro,
Maharaj prabhu das ubaaro.

Omkar hunkar mahabir dhaawo,
Bajra gada hanu bilamb na laawo.

Om hrim hrim hrim hanumant kapisa,
Om hum hum hum hanu ari ur shisha.

Satya hou hari shapath paayke,
Ram dut dharu maaru jayke.

Jai Jai Jai Hanumant agadha,
Dukh paawat jan kehi apradha,

Puja jap tap nem achara,
Nahi janat houn das tumhara.

Wan upwan mag giri grih maahi,
Tumre bal ham darpat naahi.

Paay parou kar jori manaawon,
Yah awsar ab kehi gohrawon.

Jai anjani kumar balwanta,
Shankar suwan Veer Hanumanta.

Badan karal kaal kul ghalak,
Ram sahay sada pratipaalak.

Bhut pret pishach nishachar,
Agni baitaal kaal maarimar.

Inhe maaru tohi shapath ram ki,
Rakhu naath marjaad naam ki.

Janaksuta hari das kahawo,
Taaki shapath bilamb na laawo.

Jai jai jai dhuni hot akasha,
Sumirat hot dusah dukh nasha.

Charan sharan kari jori manawon,
Yahi awsar ab kehi gohraawon.

Uthu uthu chalu tohi Ram duhai,
Paay parau kar jori manai.

Om chan chan chan chan chapal chalanta,
Om hanu hanu hanu hanu hanumanta.

Om han han hank det kapi chanchal,
Om san san saham parane khal dal.

Apne jan ko turat ubaaro,
Sumirat hoy aanand hamaro.

Yahi Bajrang Baan jehi maare,
Taahi kaho phir kaun ubaare.

Paath kare Bajrang Baan ki,
Hanumat Raksha kare praan ki.

Yah Bajrang Baan jo jaape,
Tehi te bhut pret sab kaanpe.

Dhup dey aru jape hamesha,
Taake tan nahi rahe kalesha.

|| Doha ||

Prem pratitihi kapi bhaje, Sada dhare ur dhyan.

Tehi ke kaaraj sakal shubh, Siddh kare Hanuman.

|| Bajrang Baan Samapt ||

Get the blessing of Lord Hanuman by reciting Hanuman Chalisa in English Lyrics.

Audio

Bajrang Baan | बजरंग बाण के सही उच्चारण के साथ पाठ करने के लिए हमने निचे बजरंग बाण के कुछ ऑडियो दिए हैं.

आप प्ले बटन को दबाकर इन ऑडियो को सुन सकतें हैं.

Bajrang Baan

Source – Soundcloud

बजरंग बाण

श्रोत – साउंडक्लाउड

Importance of Bajrang Baan

  • बजरंग बाण (Bajrang Baan) श्री हनुमान जी की आराधना करने का एक बहुत ही सरल माध्यम है.
  • हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हम बजरंग बाण का पाठ कर सकतें हैं.
  • इसका पाठ करना अत्यंत ही सरल है.
  • बजरंग बाण के श्रद्धापूर्वक पाठ करने से बजरंगबली हनुमान की परम कृपा की प्राप्ति होती है.
  • जीवन में आये संकटों से रक्षा के लिए बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए.
  • इसका प्रभाव अचूक है.
  • बजरंग बाण की रचना गोस्वामी तुलसीदास जी ने की थी.
  • बजरंग बाण बहुत ही शक्तिशाली हनुमान जी का श्लोक है.

बजरंग बाण का पाठ कैसे करें?

  • मंगलवार का दिन बजरंग बाण (Bajrang Baan) के पाठ के लिए सबसे उत्तम माना गया है.
  • वैसे हनुमान भक्त किसी भी दिन बजरंग बाण का पाठ कर सकतें हैं.
  • रोजाना बजरंग बाण का पाठ नहीं करें’
  • किसी घोर संकट की स्थिति में ही बजरंग बाण का पाठ करें.
  • हनुमान जयंती, राम नवमी और नवरात्रि में हनुमान जी की आराधना के लिए बजरंग बाण का पाठ अवस्य करें.
  • प्रातः काल और संध्या काल का समय बजरंग बाण के पाठ के लिए उत्तम माना गया है.
  • परन्तु हनुमान भक्त किसी भी समय पवित्र हृदय से बजरंग बाण का पाठ कर सकतें हैं.
  • हनुमान जी के मंदिर में जाकर बजरंग बाण का पाठ करना उत्तम होता है.
  • स्नान आदि करने के पश्चात स्वच्छ और पवित्र वस्त्र पहने.
  • अगर हो सके तो लाल वस्त्र पहने.
  • फिर किसी स्वच्छ आसन पर बैठें.
  • गंगा जल से खुद को और अपने आस पास को पवित्र कर लें.
  • फिर बजरंगबली हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर को किसी लाल आसन पर स्थापित करें.
  • उसके पश्चात बजरंगबली हनुमान को फुल और फुल माला अर्पण करें.
  • सिंदूर और चन्दन अर्पण करें.
  • धुप दीप जलाएं.
  • नैवेद्द का भोग लगाएं.
  • फिर सम्पूर्ण भक्तिपूर्वक श्री बजरंग बाण का पाठ करें.
  • बजरंग बाण के पाठ के समय अपना सम्पूर्ण ध्यान सिर्फ बजरंगबली हनुमान पर ही रखें.
  • उसके पश्चात Hanuman Ji Ki Aarti हनुमान जी की आरती करें.

बजरंग बाण के पाठ से लाभ

  • बजरंग बाण | Bajrang Baan का पाठ श्रद्धा और भक्ति के साथ करने से हनुमान जी की परम कृपा की प्राप्ति होती है.
  • नकारात्मक शक्तियों से रक्षा के लिए बजरंग बाण का पाठ करना बहुत लाभदायक होता है.
  • इसके पाठ से सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां भाग जाती हैं.
  • बजरंग बाण का जहाँ पाठ होता है वहां सकारात्मक उर्जा प्रवाहित होने लगती है.
  • समस्त संकटों से रक्षा स्वयं हनुमान जी अपने भक्तों की करतें हैं.
  • जब कोई मनुष्य अत्यंत संकट में फंस गया हो तो तभी बजरंग बन का पाठ करना चाहिए.
  • इससे हनुमान जी तुरंत ही अपने भक्त को उस संकट से सुरक्षित कर देतें हैं.

Bajrang Baan with Lyrics PDF

अगर आप हनुमान जी की आराधना के लिए बजरंग बाण लिरिक्स (Bajrang Baan with Lyrics) को पीडीऍफ़ में डाउनलोड करना चाहतें हैं तो आप आसानी से इसे डाउनलोड कर सकतें हैं.

निचे हमने एक लिंक दिया हुआ है. इस लिंक पर क्लीक करें. इससे आपके सामने हमारे साईट का ही बजरंग बाण पीडीऍफ़ डाउनलोड वाला पेज खुल जाएगा.

यहाँ से आप आसानी के साथ बजरंग बाण को पीडीऍफ़ में डाउनलोड कर सकतें हैं.

निवेदन

बजरंग बाण एक अत्यंत ही शक्तिशाली हनुमान श्लोक है. इसका दुरपयोग करने की कोशिश नहीं करें.

अत्यंत ही विकट परिस्थितियों में ही श्री बजरंग बाल का पाठ करें.

साधारण बातों में श्री बजरंग बाण का पाठ नहीं करें.

किसी भी अनैतिक या लोभ प्रद बातों के लिए श्री बजरंग बाण का पाठ नहीं करें.

बजरंग बाण के पाठ के लिए किसी योग्य ज्योतिष या पंडित से परामर्श अवस्य कर लें.

शुद्ध उच्चारण के साथ ही श्री बजरंग बाण का पाठ करें.

इस पोस्ट में अगर कहीं भी किसी भी तरह के सुधार की आवश्यकता हो तो हमें कमेंट में अवस्य लिखें.

साथ ही आपके अगर कोई प्रश्न हों या कोई सुझाव हो तो भी हमें कमेंट में लिखें.

अगर आप हमसे संपर्क करना चाहतें हैं तो ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकतें हैं.

कुछ सवालों के जवाब

बजरंग बाण के पाठ से क्या लाभ मिलता है?

बजरंग बाण के पाठ से साधक को हनुमान जी की परम कृपा के प्रभाव से रोगों, शारीरिक कष्टों, भय, नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है.

बजरंग बाण का पाठ कब नहीं करना चाहिए?

किसी अनैतिक बात के लिए या फिर निजी किसी लोभ के लिए बजरंग बाण का पाठ नहीं करना चाहिए.
अत्यंत ही विकट परिस्थितियों में ही बजरंग बाण का पथ करना चाहिए.

हमारे अन्य प्रकाशन –

  • Hanuman Chalisa in English Lyrics
    Hanuman Chalisa in English – According to Hindu scripture and religious beliefs, Hanuman Chalisa is a very powerful Hymn / Verse (Stotra/Shloka). Today we are publishing Hanuman Chalisa in English for all … Read more
  • Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi हनुमान चालीसा हिंदी लिरिक्स
    Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi हनुमान चालीसा हिंदी लिरिक्स – इस पोस्ट में आपको सबसे बेस्ट तरीके से हनुमान चालीसा लिखी गयी है. अगर आप ऑनलाइन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहतें … Read more
  • Hanuman Bisa – हनुमान बीसा – श्री हनुमद् बीसा
    हनुमान बीसा | Hanuman Bisa भी हनुमान जी की आराधना करने का एक शक्तिशाली श्लोक है. हनुमान बीसा को श्री हनुमद् बीसा | Shri Hanumad Bisa भी कहा जाता है. जिस तरह … Read more
  • Hanuman Ji Ki Aarti हनुमान जी की आरती – Aarti Kije Hanuman Lala Ki
    Hanuman Ji Ki Aarti – Aarti Kije Hanuman Lala Ki – हनुमान जी की आरती – आरती कीजे हनुमान लला की. हनुमान जी की स्तुति के लिए हनुमान चालीसा के पाठ के … Read more
  • Bajrang Baan with Lyrics (Hindi | English) | बजरंग बाण
    Bajrang Baan with Lyrics in Hindi and English, Bajrang Baan PDF, How to recite Bajrang Baan? Benefits of Bajrang Baan, Importance, Video. इस पोस्ट में बजरंग बाण, हिंदी लिरिक्स और अंग्रेज़ी लिरिक्स, … Read more
  • Hanuman Ashtak in Hindi संकटमोचन हनुमान अष्टक
    Hanuman Ashtak in Hindi – संकट मोचन हनुमान अष्टक | Sankat Mochan Hanuman Ashtak हनुमान जी की आराधना करने और उनकी परम कृपा पाने का एक महामंत्र है. इसे संकट मोचन यूँ … Read more
  • Hanuman Bahuk – हनुमान बाहुक का पाठ करें हिंदी में
    Hanuman Bahuk – हनुमान बाहुक के पाठ से समस्त रोगों और शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है. इस पोस्ट में आप सब लोग हनुमान बाहुक का पाठ हिंदी में करेंगे. इस पोस्ट … Read more
  • Hanuman Sathika हनुमान साठिका – शक्तिशाली हनुमान श्लोक
    Hanuman Sathika हनुमान साठिका – हनुमान साठिका भी हनुमान चालीसा के समान ही एक शक्तिशाली हनुमान स्तुति का श्लोक है. गोस्वामी श्री तुलसीदास जी ने ही हनुमान साठिका की रचना की है. … Read more
  • Hanuman Vadvanal Stotra हनुमान वडवानल स्तोत्र
    Hanuman Vadvanal Stotra हनुमान वडवानल स्तोत्र – हनुमान जी के इस शक्तिशाली स्तोत्र का आज हम प्रकाशन कर रहें हैं. हनुमान जी के अन्य श्लोकों और स्तोत्रों के समान ही हनुमान वडवानल … Read more
  • Hanuman Shabar Mantra – हनुमान जी को बुलाने का मंत्र
    Hanuman Shabar Mantra – हनुमान जी को बुलाने का मंत्र – हनुमान शाबर मंत्र एक अत्यंत ही शक्तिशाली और सिद्ध मंत्र हैं. मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी के कई शाबर मंत्र हैं. … Read more
  • Hanuman Janjira Mantra श्री हनुमान जंजीरा मंत्र
    Hanuman Janjira Mantra श्री हनुमान जंजीरा मंत्र – महावीर हनुमान जी के सभी मंत्र, श्लोक यहाँ तक की महावीर हनुमान जी का नाम भी अत्यंत ही शक्तिशाली अस्त्र है. समस्त नकारात्मक शक्तियाँ … Read more
  • Mehandipur Balaji Ki Aarti मेहंदीपुर बालाजी की आरती
    Mehandipur Balaji Ki Aarti मेहंदीपुर बालाजी की आरती – इस अंक में हम मेहंदीपुर बालाजी हनुमान की आरती प्रकाशित कर रहें हैं. राजस्थान राज्य के तहसील (सिकराय) में हनुमान जी का एक … Read more
  • Salasar Balaji Ki Aarti सालासर बालाजी की आरती
    Salasar Balaji Ki Aarti सालासर बालाजी की आरती – इस पोस्ट में हम सालासर बालाजी हनुमान की स्तुति के लिए आरती का प्रकाशन कर रहें हैं. सालासर बालाजी हनुमान जी का धाम … Read more
  • Hanuman Chalisa in Gujarati હનુમાન ચાલીસા
    Hanuman Chalisa in Gujarati હનુમાન ચાલીસા – હનુમાન ચાલીસા એ શ્રી હનુમાનજીનો સૌથી શક્તિશાળી શ્લોક છે, જે તમામ મુશ્કેલીઓથી બચાવે છે. શ્રી હનુમાનજીની ઉપાસના અને સ્તુતિ માટે આપણે બધાએ હનુમાન ચાલીસાનો નિયમિતપણે … Read more
  • Hanuman Chalisa in Bengali (Bangla) হনূমান চালিসা
    Hanuman Chalisa in Bengali, Hanuman Chalisa in Bangla | হনূমান চালিসা – হনুমানজির সমস্ত ভক্তকে আমাদের প্রণাম। এই পোস্টে আমরা আপনাদের সবার জন্য বাংলা ভাষায় শ্রী হনুমান চালিসা প্রকাশ করছি। এই পোস্টের … Read more

Leave a Comment